जब भी कोई प्रोफेशनल ड्राइवर — चाहे वह स्थायी (Permanent) हो या दैनिक वेतन (Daily Wages) पर कार्य करने वाला — किसी इंटरव्यू या निजी/कॉर्पोरेट ड्यूटी पर जाता है, तो उसका व्यवहार, पहनावा और अनुशासन सीधे तौर पर कंपनी की छवि और भविष्य की ड्यूटी को प्रभावित करता है।
नीचे दिए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य है, नियम तोड़ने पर आपकी ड्यूटी/जॉब रद्द हो सकती है और TEMPRORY सस्पेंड या PERMANENT ब्लॉक किया जा सकता है।
1️⃣ स्वच्छ वेशभूषा और व्यक्तिगत सफ़ाई (Mandatory)
- साफ़, प्रेस की हुई शर्ट-पैंट या निर्धारित यूनिफॉर्म।
- पॉलिश किए हुए जूते (चप्पल/सैंडल सख़्त मना है)।
- बाल, दाढ़ी/मूंछ साफ़ और सलीके में।
- हल्का डियोडरेंट/परफ्यूम चल सकता है, तेज़ या भड़कीली खुशबू वर्जित।
2️⃣ आवश्यक दस्तावेज़ (Original + Copy)
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस (Expired DL मान्य नहीं)
- आधार कार्ड / पैन कार्ड
- पुलिस वेरिफिकेशन (यदि उपलब्ध)
- पिछला अनुभव पत्र (यदि हो)
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वयं की गाड़ी होने पर: RC, Insurance, PUC📌 किसी भी डॉक्यूमेंट की कमी इंटरव्यू/ड्यूटी कैंसिल कर सकती है।
📌
3️⃣ समय की पाबंदी (Zero Tolerance)
- रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 15 मिनट पहले पहुँचना अनिवार्य।
- देरी होने पर पहले से सूचना देना ज़रूरी।
- बिना सूचना लेट होने पर नेगेटिव रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
4️⃣ मोबाइल फोन का अनुशासित उपयोग
- मोबाइल चार्ज और नेटवर्क में हो।
- इंटरव्यू/ड्यूटी के समय Silent/Vibration मोड।
- कंपनी/क्लाइंट की कॉल मिस नहीं होनी चाहिए।
- Google Maps का बेसिक उपयोग आना चाहिए।
- ड्यूटी के दौरान अनावश्यक कॉल/वीडियो/रील देखना सख़्त मना।
5️⃣ व्यवहार, भाषा और शिष्टाचार
- क्लाइंट से सम्मानजनक भाषा: “जी सर/मैडम”, “कृपया”, “धन्यवाद”।
- बहस, ऊँची आवाज़ या बहाना बनाना वर्जित।
- निजी बातें, राजनीति या धर्म पर चर्चा न करें।
- आंखों में देखकर बात करें, लेकिन असहज न करें।
6️⃣ ड्राइविंग स्किल्स – आत्मविश्वास के साथ ईमानदारी
- Manual और Automatic गाड़ियों का व्यावहारिक ज्ञान।
- City + Highway driving का अनुभव।
- जिस गाड़ी का अनुभव नहीं है, उसे झूठ बोलकर स्वीकार न करें।
- ओवरस्पीडिंग, हार्श ब्रेकिंग, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग सख़्त मना।
7️⃣ ड्यूटी से पहले पूरी जानकारी लें
- रिपोर्टिंग लोकेशन
- क्लाइंट का नाम/कॉन्टैक्ट
- ड्यूटी का प्रकार (Local / Outstation / Corporate / Family)
- ड्रेस कोड (यदि कोई हो)
8️⃣ सुरक्षा, नियम और ज़िम्मेदारी
- सभी ट्रैफिक नियमों का पालन अनिवार्य।
- ड्यूटी से पहले गाड़ी की जाँच:
ब्रेक, लाइट, इंडिकेटर, टायर, फ्यूल - सीट बेल्ट अनिवार्य।
- गाड़ी में शराब, गुटखा, सिगरेट पूरी तरह प्रतिबंधित।
9️⃣ क्लाइंट की गाड़ी = अपनी गाड़ी
- गाड़ी को साफ़, शांत और स्मूथ चलाएं।
- सीट, शीशे, डैशबोर्ड साफ़ रखें।
- म्यूज़िक, AC, विंडो – केवल क्लाइंट की अनुमति से।
- क्लाइंट की निजी बातचीत गोपनीय रखें।
🔟 ईमानदारी, पारदर्शिता और अनुशासन
- कोई भी जानकारी न छिपाएं।
- समस्या/देरी/दुर्घटना की स्थिति में तुरंत कंपनी को सूचित करें।
- टिप या अतिरिक्त पैसे के लिए ज़िद करना सख़्त मना।
- शराब, नशा या हैंगओवर की स्थिति में ड्यूटी पर आना सीधे टर्मिनेशन योग्य अपराध है।
⚠️ अनुशासनात्मक कार्यवाही
ग्राहक के विश्वास को तोड़ना या कंपनी की साख को नुकसान पहुँचाना ज़ीरो टॉलरेंस श्रेणी में आता है; इन निर्देशों के उल्लंघन पर तत्काल ड्यूटी/जॉब रद्द कर अस्थायी निलंबन या स्थायी ब्लॉक किया जा सकता है।
- तत्काल ड्यूटी रद्द
- पेमेंट रोकी जा सकती है
- भविष्य की ड्यूटी/जॉब से ब्लैकलिस्टिंग संभव है
🟢 निष्कर्ष
एक प्रोफेशनल ड्राइवर की डिसिप्लिन, सफ़ाई और व्यवहार ही उसकी असली पहचान है।
पहला इंप्रेशन ही तय करता है कि आपको बार-बार ड्यूटी मिलेगी या नहीं।
📌 यदि आप Delhi-NCR में एक भरोसेमंद और प्रोफेशनल ड्राइवर के रूप में काम करना चाहते हैं, तो हमसे जुड़ें। https://www.delhichauffeurs.com/jobs
📞 +91 9211240041, +91 9211240042
📍 J-676, स्वरूप नगर, दिल्ली – 110042